भाजपा ने लखन लाल देवांगन का निगम कोरबा को जिताने की दी जवाबदारी, चावलानी बनाए गए संयोजक
रायपुर, 21 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नगरीय निकाय चुनाव के तहत 10 नगर पालिक निगम के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त किए हैं। साथ ही निगमवार संगठन प्रभारी तथा संयोजक एवं सह संयोजक भी बनाए गए हैं।
नगर पालिक निगम, कोरबा (Korba Corporation) के लिए लखन लाल देवांगन प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। संगठन प्रभारी की जवाबदारी रजनीश सिंह को दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी भूमिका निभाने वाले अशोक चावलानी को संयोजक नियुक्त किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह को सह संयोजक बनाया गया है।
नगर पालिक निगम, कोरबा राज्य के बड़ निकाय में शुमार है। यहां पर बीते 10 साल से कांग्रेस का कब्जा रहा है। निगम कोरबा का महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि अभी भाजपा ने महापौर उम्मीदवार तय नहीं किया है। पार्टी से टिकट चाहने वालीं कई महिला नेत्रियां क्रम में हैं।
लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और राजस्व मंत्री को जयसिंह अग्रवाल को बड़े अंतर से पराजित कर कोरबा विधानसभा का चुनाव जीता है और कैबिनेट मंत्री का ओहदा हासिल किया है। अब श्री देवांगन पर भाजपा का महापौर बनाने की जिम्मेदारी है।