Election 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा

गरीब परिवारों को प्रत्येक सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट

Delhi assembly elections : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए शुक्रवार को अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। इसमें महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपए देने का वादा किया गया है।

BJP का प्रदेशों में महिलाओं के सशक्तिकरण का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संकल्प पत्र से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशों में महिलाओं के सशक्तिकरण का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इसी रिकॉर्ड को जारी रखते हुए हम दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का संकल्प करते हैं।

गरीब परिवारों को प्रत्येक सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट

इसके अलावा दिल्ली में गरीब परिवारों को प्रत्येक सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट देगी। होली और दिवाली त्योहारों पर प्रत्येक परिवार को एक रसोई सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। राजधानी की झोंपड़बस्तियों में अटल कैंटीन खुलेगी, जिसमें पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा।

आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा और राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये और दिए जायेंगे

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा और राज्य सरकार की ओर से इसमें 5 लाख रुपये और दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button