National

कन्नौज में रेलवे स्टेशन की छत का स्लैब गिरा, कई मजदूर घायल

Railway Station has collapsed in Kannauj : रविवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन छत का स्लैब गिर गया। इसमें 20 मजदूर दब गए। रेलवे सुरक्षा बल  और राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

यह घटना आज दोपहर करीब 2ः39 बजे हुई, जब सौंदर्याकरण के काम के दौरान शटरिंग फेल होने के बाद निर्माणाधीन लिंटेल गिर गया। इस घटना में पांच मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button