Election 2025
नगरीय निकाय चुनाव : कोरबा जिला में 64 फीसदी मतदान, निगम में 61.26 प्रतिशत

Urban body elections : कोरबा, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के तहत कोरबा जिला में 5 बजे तक की स्थिति में 64.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 84.94 फीसदी मतदान नगर पंचायत, छुरीकला में हुआ। सबसे कम मतदान नगर पालिका परिषद, दीपका में 59.19 प्रतिशत में दर्ज किया गया है।
देखें निकायवार मतदान प्रतिशत :
- नगर पालिक निगम, कोरबा – 61.26
- नगर पालिका परिषद, दीपका – 59.19
- नगर पालिका परिषद, कटघोरा – 81.78
- नगर पालिका परिषद, बांकीमोगरा – 72.97
- नगर पंचायत, पाली – 81.06
- नगर पंचायत, छुरीकला – 84.94