दिल्ली विधानसभा चुनाव : पूर्व सीएम के बेटे बने केजरीवाल की हार का कारण

Delhi Assembly Elections : नई दिल्ली, 08 फरवरी। भाजपा 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी कर रही है। इधर, नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें शिकस्त दी है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को 30 हजार 88 वोट मिल हैं। उन्होंने आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को 4029 मतों के अंतर से पराजित किया। अरविंद केजरीवाल को 25999 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले हैं। संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को हराने में बड़ी भूमिका निभाई है।

प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रवेश वर्मा के चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।