National

महिला हॉकी इंडिया लीगः आज 6 बजे श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला जेएसडब्‍ल्‍यू सूरमा हॉकी क्लब से

महिला हॉकी इंडिया लीग (Women’s Hockey India League) में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला जे एस डब्‍ल्‍यू सूरमा हॉकी क्लब से आज रांची में होगा। मैच शाम छह बजे शुरू होगा।

महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत रांची में एक शानदार समारोह के साथ हुई। यहाँ कलाकारों ने झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। उद्घाटन मैच में कल ओडिशा वारियर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को चार-शून्‍य से हराया।

इस बीच, पुरुषों हॉकी इंडिया लीग में तमिलनाडु ड्रैगन्स का सामना आज शाम राउरकेला में दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। मैच रात सवा आठ बजे से खेला जाएगा।

हैदराबाद तूफ़ान्‍स ने कल वेदांत कलिंगा लांसर्स पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुँच गई।

Related Articles

Back to top button