Election 2025Featured
लोकसभा परिणाम : भाजपा अपने दम पर बहुमत से काफी दूर, कांग्रेस 100 सीटों के करीब

Lok Sabha results : लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के रूझान के अनुसार 11.41 बजे की स्थिति में भाजपा 236 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पार्टी अभी तक अपने दम पर बहुमत के आंकड़े 272 से दूर है। इधर, कांग्रेस ने 2019 के मुकाबले जोरदार प्रदर्शन करते नजर आ रही है। कांग्रेस को 98 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।