Education

UNICEF के ’नोनी जोहार’ 3.0 में कोरबा के रोवर रेंजर ने की भागीदारी

लैंगिक समानता और मानसिक स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया

कोरबा, 18 दिसम्बर। यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में दो दिवसीय ’नोनी जोहार’ 3.0 (Noni Johar 3.0) का आयोजन रायपुर में हुआ। ’नोनी जोहार’ 3.0 में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा (The Bharat Scouts & Guides, Korba) से सीनियर रेंजर पलक पटेल, सुप्रिया साहू, रोवर प्रीतेश यादव ने भागीदारी की।

इस कार्यक्रम में राज्यभर से युवा वालंटियर्स सम्मिलित हुए। इस दौरान लैंगिक समानता और मानसिक स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया और चर्चा की गई।

यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट और इंडियन आइडल रनर-अप नाहिद अफरीन ने लैंगिक समानता पर एक प्रभावशाली सत्र लिया। अभिषेक सिंह, चेतना देसाई, नाहिद अफरीन, अजय जाधव मंडल और अन्य पैनल सदस्यों द्वारा एक कॉफी टेबल बुक, ’सदया’ का अनावरण किया गया, जिसमें उन स्वयंसेवकों की सफलता की कहानियां शामिल हैं जिन्होंने अपने समुदायों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

ट्रेनर विभूति दुग्गर ने अपने सत्र ’लेटर फुल ऑफ होप’ से वालंटियर्स को प्रेरित किया, जिसमें आत्म-चिंतन और भावनात्मक लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित किया गया। क्रिकेटर अजय जाधव मंडल ने अपने कॅरियर और जीवन के बारे में जानकारी साझा की।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद नितिन सिंघवी ने जलवायु संरक्षण के फायदे और इसके संरक्षित करने का तरीका बताया। सभी वालंटियर्स ने सुरक्षित कल बनाने के लिए जलवायु संरक्षण का संकल्प लिया। किशोरों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्रिय भागीदार बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button