दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा ने नीतीश एवं चिराग की पार्टी को दो सीट दी थीं, दोनों में जबरदस्त हार
Delhi Assembly Elections : नई दिल्ली, 08 फरवरी। भाजपा (BJP) 48 सीटें जीत कर 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई है। भाजपा ने 70 में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दो विधानसभा क्षेत्र देवली एवं बुराड़ी अपने सहयोग पार्टी के लिए छोड़ी थी, लेकिन दोनों सीटों हार का सामना करना पड़ा है।
देवली सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति को दी गई थी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार दीपक तनवार 36 हजार 680 मतों के बड़े अंतर से चुनाव हार गए। इस सीट पर आप के प्रत्याशी प्रेम चौहान ने जीत दर्ज की।
इसी तरह बुराड़ी में भाजपा के सहयोग दल नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का हार का सामना करना पड़ा है। आप के उम्मीदवार संजीव झा ने जनता दल (यूनाइटेड) के शैलेन्द्र कुमार को 21 हजार 601 मतों के अंतर से पराजित किया।