Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोरबा में एक हजार महिलाओं की भीड़ ने दो कैबिनेट मंत्री के काफिले को रोका, किया घेराव, कलेक्टर- एसपी लगाते रहे गुहार

कोरबा, 12 जनवरी। रविवार को कोरबा (Korba) में छत्तीसगढ़ शासन के दो कैबिनेट मंत्री महिलाओं के आक्रोश का शिकार हो गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दोनों मंत्रियों के काफिले को रोकते हुए घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार फ्लोरा मैक्स चिटफंड कंपनी से ठगी की शिकार हजारों महिलाओं द्वारा कर्ज माफी की मांग की जा रही है। इसको लेकर आईटीआई तानसेन चौक पर धरना प्रदर्शन्न किया जा रहा है। कोरबा जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी महिलाएं पहुंची हुई हैं।

रविवार की दोपहर आईटीआई चौक के समीप वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वय रामविचार नेता एवं लखनलाल देवांगन पहुंचे हुए थे। आईटीआई चौक पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के काफिले को महिलाओं ने रोकर घेर लिया। मंत्री रामविचार नेताम को बालको की ओर से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे।

इधर, जब रामविचार नेताम के आने की जानकारी महिलाओं को हुई तो उन्होंने वनवासी आश्रम के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम जब वहां से रवाना होने के लिए अपने वाहन में बैठे तो गेट पर ही महिलाओं ने इनका काफिला रोक दिया। मजबूरन दोनों मंत्रियों को कार से उतरकर वापस कार्यक्रम स्थल पर जाना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से चैनल गेट को बंद कर दिया गया।

घेराव की जानकारी होते ही कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से लेकर तमाम प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे। उनके द्वारा आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं को समझाइश दी गई।

Related Articles

Back to top button